लोकसभा चुनाव की भागदौड के बाद सुनील तेवतिया नजर आए फुर्सत में
 
                City24news@ब्यूरो
फरीदाबाद। शहीद राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने आज सैक्टर-3 स्थित अपने राजा सिंह पैलेस में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत आज पहले दिन रविवार को सुबह आराम से उठे क्योंकि पिछले 25 दिनों से लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। देर रात को चुनाव समाप्ति के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखने के बाद देरी से सोये थे। देरी से उठने के बाद भी उन्होंने दिनचर्या के अनुसार पहले सैर पर गए और उसके बाद पहले दिनचर्या की तरह बैंडमिंटन भी थोड़ी देर खेला।
इसके बाद स्नान कर पूजा-अर्चना की और नाश्ते के दौरान परिवारजनों से कई दिनों बाद मिलें और परिजनों से पिछले 25 दिनों की पूरी चुनावी चर्चा भी हुई। इसके बाद अपने पिता राजा राजकुमार तेवतिया से भी उनके कमरे में मुलाकात करने पहुंचे।
फिर करीब 10 बजे कार्यालय में आए हुए कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने हुक्के के बीच चर्चा करते हुए उन्हें वोटिंग के बारे में विस्तार से बताया कि किस बूथ या क्षेत्र में कितनी वोट हासिल हुई हैं। वहीं सुनील तेवतिया ने भी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को फोन कर मतदान की जानकारी हासिल की। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों से भी चुनाव की अपडेट हासिल की और पार्टी हाईकमान को विस्तृत जानकारी दी।

 
                                             
                                             
                                             
                                         
                                         
                                        