डॉ.एलसी जोशी भिवानी-महेंद्रगढ लोस क्षेत्र से होंगे आजाद उम्मीदवार 

0

City24news@सुनील दीक्षित

कनीना | क्षेत्र के प्रसिद्व समाज सेवी डाॅ. एलसी जोशी भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे | पूरे धूम धड़ाके के साथ  उनकी ओर से सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नारनौल के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा | अटेली हलके के प्रसिद्व गांव राताकलां निवासी डॉ. जोशी के नामांकन करने के अवसर पर प्रदेश भर से प्रबुद्ध जन उपस्थित रहेंगे | भिवानी महेंद्रगढ लोकसभा सीट से जेजेपी की और से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा जा चुका है इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने विधायक राव दान सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है। भाजपा की ओर से चौ. धर्मबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। देखा जाए तो डाॅ एलसी जोशी छात्र जीवन से राजनीति से जुडे रहे हैं, वर्तमान समय में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। आजाद उम्मीदवार के रूप में उनके चुनाव मैदान में आने से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *