बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1835 श्रमिकों के खाते में डाले गए 2 करोड़ 95 लाख रुपए : मूलचंद शर्मा

0

किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान श्रमिकों का है : नरेश जांगड़ा
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि पंजीकृत श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ हर हाल में मिले। हरियाणा प्रदेश के उद्योग वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री मूल चंद शर्मा ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आयोजित श्रम जागरूकता समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।  

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह की यह सोच है कि गरीब एवं पात्र जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिया जाए। सरकार को विधायक या मंत्रियों की नहीं बल्कि गरीब आदमी के हकों की चिंता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन करने पर श्रमिकों के खाते में करने पर 48 घंटे के अंदर है 1100 रुपए आते हैं। श्रम विभाग ने श्रमिकों के परिवारों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें श्रमिकों की बेटी की शादी स्कूली छात्राओं को स्कूटी देने, महिलाओं के काम के लिए सिलाई मशीन देने, औजार खरीदने आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में बड़ा ऐतिहासिक कार्य करते हुए बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 1835 श्रमिकों के खाते में 2 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि सीधे सरकार से उनके खातों में भेजने का काम किया गया है और इसके अलावा जितने भी मजदूर जिन्होंने अभी तक श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह एक सप्ताह के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन कर ले तो उनके खाते में ₹1100 डाले जाएंगे। 

अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड नरेश जांगड़ा ने कहा कि भी राष्ट्र की उन्नति में सबसे बड़ा योगदान श्रमिकों का होता है। हमारा लक्ष्य है कि श्रमिकों के शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाएं लेकर आए। विधायक फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मजदूर वर्ग हमेशा कार्य में लगा रहता है। आज यह कार्यक्रम श्रमिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है। पृथला विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि माननीय मोदी और नायब सैनी के नेतृत्व में जिला में बहुत परिवर्तन देखने को मिले हैं।

  भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की आज उसमें ऐसे सिपाही मौजूद है जो क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्यों में लगे हुए हैं। वास्तव में हरियाणा की शक्ति मजदूर वर्ग है क्योंकि अगर मजदूर वर्ग सुव्यवस्थित तरीके से चलेगा तो हरियाणा प्रदेश को नंबर वन पर लाने से कोई नहीं रोक सकता।  
इस अवसर पर भापजा नेता टिपर चंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बलभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी विनोद कुमार, एमसीएफ जॉइंट कमिश्नर कारन भदौरिया, पीएमओ सुनीता यादव, रवि सोनी, प्रेम खट्टर, मूलचंद मित्तल, अभिषेक दीक्षित, सुषमा यादव, संजय जांगड़ा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed