प्राचीन शिव मंदिर अस्थल नगीना में,जनकल्याण की भावना से की पूजा अर्चना।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | प्राचीन शिव मंदिर अस्थल नगीना में सावन माह के तृतीय सोमवार को भक्तजनों ने भगवान शिव- पार्वती के परिवार की भावना से विशेष पूजा अर्चना करने के साथ-साथ शिवलिंग पर फल, फूल, बेल पत्थर के पत्तो, जल व पंचामृत से विधिपूर्वक मंत्रोउच्चरणो के साथ पूर्ण श्रद्धा, आस्था, निष्ठा ,श्रद्धा के साथ पूजाअर्चना कर अभिषेक किया।प्राचीन शिव मंदिर अस्थल कमेटी के प्रधान किशन चंद गोयल व सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया की सावन माह में भगवान शिव की मंदिर जी में विशेष पूजा अर्चना की जाती है । उन्होंने बताया की विश्व प्रकृति दिवस पर जीव जंतुओं की रक्षा का प्रण लेना चाहिए। व्यक्ति को अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।जिओ ओर जीने दो के सिद्धांत को जीवन मे धारण करना चाहिए। तभी जीवजंतुओ का जीवन सुरक्षित रह सकेगा। जीवन मे सच्ची शांति प्राप्त होगी। वनस्पतियों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।अधिक से अधिक पौधरोपण व वृक्षारोपण करना चाहिए। भोलेनाथ से भक्तों के द्वारा सच्चे मन से मांगी गई जनहित में मनोकामनाओं को देवाधिदेव महादेव पूर्ण करते हैं। महादेव की पूजा अर्चना करने के पश्चात पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर पंडित बाबूराम शर्मा, विशु सिंगला,प्रीति गोयल, नवीन गोयल ,रोहित शर्मा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।