केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुनील वत्स

0

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, जिला प्रभारी मुकेश जैलदार ने शिरकत की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रुप से किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स ने सभी ग्राम प्रमुख और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे विधानसभा चुनावों में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हो सके। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर ने अतिथियो ंका स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावों को लेकर पूरी तैयारियों में जुट गया है और पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रसार प्रचार कर रहा है। बैठक में किसान मोर्चा फरीदाबाद के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *