अटेली की नवनिर्वाचित विधायक आरती सिंह राव को मंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

0

Oplus_0

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का दबदबा रहा कायम
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| अटेली से भाजपा की नव निर्वाचित विधायक भगवत भक्ति आश्रम रामपुरा रेवाडी निवासी,केंद्रीय मंत्री राव इ्रदंजीत सिंह की पुत्री 45 वर्षीय आरती सिंह राव को नायब मंत्रीमंडल में बतौतर कैबिनेट मंत्री शामिल करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। देखा जाए तो चुनाव घोषित होने से पूर्व फरवरी 2024 में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती सिंह राव ने कनीना सब डिवीजन के गांव रामबास में विशाल रैली का आयोजन कर विस चुनाव में उम्मीद्वारी का फांउडेशन स्टोन रखा था। पिता की बदौलत ही उन्हें पार्टी का टिकट मिला ओर अपने प्रतिद्वंदी अतर लाल को पराजित कर विजय प्राप्त की। उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्व राव बिरेंद्र सिंह ने भी इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। इनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इ्रदंजीत सिंह महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र के सांसद भी रहे हैं। आरती सिंह राव की पिता व दादा के नाम से खासी पहचान हैं। उनकी सीधी जानकारी हल्के के लोगों से इतनी नहीं है। लेकिन इस क्षेत्र में उनके पिता के जनाधार को नकारा नहीं जा सकता। राव के राजनीतिक प्रभाव के चलते आरती सिंह राव को नायब कैबिनेट में स्थान मिला है। जिस पर नरेश शर्मा, मनोज सेकवाल, ताराचंद, बाबूलाल मुंडिया खेडा,सूबेदार मंगतूराम यादव, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, महावीर पहलवान, सरपंच महेंद्र सिंह,कृष्ण सिंह,सुनील कुमार नम्बरदार ने खुशी जताई है।
21 सीटों पर राव की मदद से खिला कमल
दक्षिण हरियाणा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मदद से भाजपा 21 सीटों पर कमल खिलाने में कामयाब रही है। पार्टी हाईकमान के सामने केंद्रीय मंत्री का रूतबा कायम रहने पर उनका राजनीतिक कद बढ गया। जिसे शीर्ष नेतृत्व नजरअंदाज नहीं कर सकता था।
चुनाव में उनकी सघन कंपेनिंग चलते विराधियों के हौश फाख्ता हो गए थे। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक सीताराम शर्मा का भी सहयोग रहा।  21 सीटों पर कमल खिलाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया है। पिता राव इंद्रजीत सिंह केंद्र में राज्य मंत्री हैं तो बेटी आरती सिंह राव प्रदेश में कैबिनेट मंत्री।  
बहरहाल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बदौलत अटेली हलके को सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है। जिससे लगता है हलके का चंहुमुखी विकास होगा। जनता ने आरती राव के मंत्रीमंडल में शामिल होने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *