अभय सिंह को मंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

0

City24news@सुनील दीक्षित
कनीना | प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार में दक्षिण हरियााणा को प्रतिनिधित्व देने पर कार्यकर्ता ने खुशी जताई है। नांगल चौधरी से विधायक डॉ अभय सिंह,बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा,बड़खल से सीमा त्रिखा को मंत्री पद दिए जाने पर पार्टी के महेंद्रगढ-भिवानी लोकसभा के सोशल मीडिया के प्रभारी दीपक कुमार वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाँटकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए तथा जातिगत समीकरणों को साधते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर ओम प्रकाश निशानिया,सुरेश वशिष्ठ ,अतर सिंह,मुन्नीलाल शर्मा, अशोक यादव, अमित दीक्षित गुढ़ा,सतीश उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *