भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0

जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा ने लगाईं जीत की हेट्रिक : राजकुमार वोहरा
कांग्रेस के झूठ और फरेब के नेरेटिव को जनता ने किया ख़ारिज : वोहरा
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा ने की प्रचण्ड जीत दर्ज : राजकुमार वोहरा

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद I नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर जीत की हेट्रिक लगाईं है, जिससे प्रदेश और जिले के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है  I हरियाणा की जनता जनार्दन ने भाजपा के पक्ष में मेंडेट देकर मोदी जी और नायब सिंह सैनी जी के 10 साल की नीतियों पर मुहर लगाई है और अगले 5 साल प्रदेश की जनता के नॉन स्टॉप विकास का मार्ग प्रशस्त किया है I कांग्रेस लोकसभा की तरह झूठ का नेरेटिव फैलाकर विधानसभा चुनावों मे भी वोट बटोरना चाहती थी लेकिन प्रदेश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस के झूठे नेरेटिव को दरकिनार कर तीसरी बार भाजपा मे फिर आस्था जताई और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी I

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहरलाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के सभी नव निर्वाचित प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं व प्रदेश की देवतुल्य जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की I भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया I भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी I इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा,मनोज वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष वज़ीर सिंह डागर, पंकज पूजन रामपाल, लक्ष्मण तंवर, सुखवीर मलेरना, जिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता,प्रकाशवीर नागर, विवेक मिश्रा, मनीष छोंकर,योगेश तेवतिया, जगविंदर फोगाट,संदीप शर्मा, सचिन गुप्ता, सचिन शालीन,तरुण शर्मा,पुनीता झा, प्रिया सहगल, आभाष अग्रवाल व अन्य कार्यकार्त उपस्थित रहे I

श्रो वोहरा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में 36 बिरादरी के समर्थन व आशीर्वाद से फरीदाबाद जिले की 6 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जो हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूँजी हैं। जिन्होंने फ़रीदाबाद की सभी 6 सीटों पर गली-गली, घर-घर जाकर नायब सिंह सैनी जी के लिए जनता का आशीर्वाद माँगा है, वह सचमुच सराहनीय है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *