संगठन की रीढ़ होते है कार्यकर्ता : दुष्यंत चौटाला

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जजपा के बडखल हलका अध्यक्ष अजय भड़ाना व इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा जन्मदिवस पर बधाई देने दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। श्री भड़ाना व श्री शर्मा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श्री चौटाला को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते है और मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और जजपा पार्टी का संगठन मजबूत है और प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जी जान से इसे मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनावों को लेकर जी जान से जुट जाए और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर अजय भड़ाना व रवि शर्मा ने दुष्यंत चौटाला को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में जजपा व इनसो संगठन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करके नया इतिहास रचने का काम करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *