करवा चौथ पर्व पर मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लर सैलून पर महिलाओं की रही भीड

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | करवा चौथ के पर्व पर कनीना में ब्यूटी पार्लर सैलून पर महिलाओं की जमकर भीड़ रही। वहां पर महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाने सहित साज-सज्जा के सामान की खरीदारी की। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस त्यौहार पर महिलाओं द्वारा श्रृंगार एवं मेहंदी रचाने जैसे कार्य किए जाते हैं। रात्री को चांद देखने के बाद व्रत खोला जाता है।
कनीना-कनीना में ब्यूटी पार्लर सैलून में हाथों पर मेहंदी लगवाती महिलाएं।