प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं: महिला प्रदेशाध्यक्षा रजनी मलिक दहिया।

-पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अनेक योजनाएं चलाकर महिलाओं के सम्मान बढ़ाने का किया काम: रजनी मलिक दहिया।City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूहँ जजपा महिला प्रकोष्ठ की रविवार को अड़बर व पुन्हाना में मीटिंग हुई। जिसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा रजनी मलिक दहिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।बैठक की अध्यक्षता महिला प्रधान डॉ नफ़ीसा व ज़िलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने की। महिला प्रदेशाध्यक्षा रजनी मलिक दहिया ने अपराध वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि आए दिन आपराधिक घटनाएँ हो रही है।हाल में भिवानी में अध्यापिका मनीषा की मौत हुई।मुख्यमंत्री अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है। हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर मौन बैठा हुआ है। नूंह जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा कि जब दुष्यंत चौटाला सरकार के हिस्सेदार थे उन्होंने महिलाओं को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की थी।महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा डाक्टर नफ़ीसा ने कहा कि महिलाओं के लिए दुष्यंत चौटाला ने राशन डिपो खोलने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं को घरेलू लघु उद्योग आदि देकर सम्मान दिया।प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन, महिला जिलाध्यक्षा डाक्टर नफ़ीसा, हल्काध्यक्ष आस मोहम्मद,जिला उपाध्यक्ष आफ़ताब अहमद, आज़ाद भूदर, पुन्हाना हल्काध्यक्ष डाक्टर तैयब हुसैन व सद्दाम हुसैन सहित अनेक महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण का मौजूद है।