महिला के शव की हुई पहचान, पुलिस ने किया मामला दर्ज 

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
होडल | शहर में 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग नई अनाज मंडी में मिली महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने होडल निवासी सुमंतरा के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।बॉबी निवासी होडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योती के साथ शिव बिहार लोनी बार्डर दिल्ली में रहता है और उसकी माता सुमन्तरा होडल में रहती है। उसके पिता फिरोजाबाद में रहते हैं। वह स्वयं कभी कभी होडल आता है। शिकायत में बताया कि उसे जानकारी मिली कि उसकी माता सुमंतरा 26 जनवरी को प्रात: घर से कहीं पर चली गई है। काफी तलाश करने  पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 30 जनवरी को सोनू का फोन आया कि उसकी माता की मौत हो गई है और उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। जानकारी मिलते ही वह अपने पिता ओमप्रकाश के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान सुमंतरा के रूप में की। मृतक महिला के पुत्र ने शक जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी वाहन से उसकी माता को टककर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। बता दें कि 26 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि 99 एकड अनाज मंडी के एक महिला का शव पडा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। बाद मेें पुलिस ने मृतक महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *