महिला को बाईक चालक ने टक्कर मारकर घायल किया

0

City24news@सुनील दीक्षित
कनीना | सहेलियों के साथ ईंधन लेकर घर वापि लौट रही महिला को बाईक चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बाईक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में धनौंदा गांव की पीडि़त महिला सविता देवी ने कनीना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह संतोष तथा धनपति के साथ सांय करीब 5 बजे ईंधन लेकर वापिस आ रही थी। जब नहर के समीप पंहुची तो पीछे से एक अज्ञात बाईक चालक तेज गति से चलाता हुआ आया ओर उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी उनके पति कर्ण सिंह को लगी तो वे मौके पर पंहुचे ओर उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रैफर कर दिया। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाईक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *