पशुधन प्रतियोगिताओं में विजेता पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 फरवरी को जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चल रही तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा सीएम पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग तीन बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। इसके बाद वे सबसे पहले 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे खेल परिसर में बने मुख्य पंडाल पर पहुंचकर नागरिकों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के विभिन्न जिलों को मिलने वाली 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं दूसरे दिन की पशुधन प्रतियोगिताओं में विजेता पशुपालकों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *