अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने कि पति की हत्या 

0

City24news@हरिओम भारद्वाज
होडल | अवैध संबंधो का विरोध करने पर पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर पेड से लटकाने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पेड़ पर लटका कर हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जलालपुर निवासी धन सिंह का पुत्र जोगेंद्र सिंह की शादी हसनपुर क्षेत्र के जटोली में हुई है। जोगेंद्र सिंह नोएडा में शटरिंग का काम करता था। जोगेंद्र सिंह अपनी सुसराल जटोली में ही रह रहा था। बताया गया है कि जोगेंद्र की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। परिजनों ने बताया कि जोगेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को क‌ई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।जिसे लेकर दोनों में वाद विवाद होता रहता था। जोगेंद्र सिंह अपनी पत्नी का विरोध करने लगा। जिससे हालात बिगड़ते देख पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी।

बताया गया है कि जोगेंद्र सिंह की पत्नी ने जोगेंद्र सिंह को रास्ते से हटाने के लिए अन्य आदमी का सहारा लिया और उसे अपने घर में ही बुला लिया। दोनों ने जोगेंद्र सिंह की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। जोगेंद्र सिंह के पिता धन सिंह को फोन पर इसकी सूचना दी गई। जोगेंद्र सिंह का परिवार बिना देरी किए जटोली गांव पहुंच गए। जोगेंद्र सिंह का शव घर के आंगन में रखा था। जोगेंद्र सिंह के भाई अजय सिंह और पिता धन सिंह ने मौत के मामले की जानकारी लेगे तो कोई भी संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाए, उन्हें शक हुआ कि जोगेंद्र की हत्या हुई है।
जोगेंद्र सिंह के परिजनों की शिकायत पर हसनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हसनपुर थाना प्रभारी अजीत नागर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही मृतक जोगेंद्र की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *