हिसार में हुआ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन का स्वागत समारोह

0

City24news/अनिल मोहनिया
-हिसार के माॅडल टाऊन एक्सटेंशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
-भाजपा की लोकप्रिय सरकार में हो रहा है देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास 
नूंह | रविवार को हिसार जिले के माॅडल टाऊन एक्सटेंशन, हाऊस नंबर 107 जी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी बाबा हिंदुस्तानी पीर बख्श रहे। 

   कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

   इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट भी मौजूद रहीं। 

    भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। आज दुनिया के विकसित देशों में भारत ने अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनकी पूरी दुनिया के देश सम्मान करते हैं। 

   ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश का तेजी से विकास किया। प्रदेश के आम जन को साथ लेकर चलने का काम किया तथा अब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे हरियाणा वासियों के चहेते हैं। हर वर्ग के लोग उनसे मौहब्बत करते हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तेजी से विकास व उन्नति की नई बुलंदियों को छू रहा है। 

   हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे पर काम करती हुई सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। बिना भेदभाव के प्रदेश के हर जिले का विकास कर रही है। अपने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है। 

  उन्होंने कहा कि आज हिसार वासियों ने स्वागत समारोह आयोजित कर जो मान-सम्मान व मोहब्बतें उन्हें दी हैं, इसके लिए वे उनका हमेशा आभारी रहेंगे। स्वागत समारोह में मिले प्यार व मान सम्मान के लिए उन्होंने सभी प्रमुख लोगों का धन्यवाद व आभार जताया। 

    महिलाओं ने यासीन नयाना के निवास पर चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्म पत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट का भी फूल मालाओं व शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया । 

   इस अवसर पर वक्फ संशोधन कमेटी हरियाणा के सह संयोजक घनश्याम दास गोयल, आर डब्ल्यू ए के प्रधान धर्मपाल मलिक, कैप्टन नरेन्द्र शर्मा मनोनीत पार्षद, सुरेश जांगड़ा मनोनीत पार्षद, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल मानी, राजबीर खटाना एडवोकेट, बाबा हिंदुस्तानी की धर्मपत्नी जीनत हिंदुस्तानी, मौलाना अब्बास, मौलाना नवाब के अलावा काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed