हमें और पूरे देश के लोगों को भारतीय सेनाओं पर गर्व है: विनोद नागर 

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। इनेलो के जिला अध्यक्ष विनोद नागर ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल और बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पर कहा कि हमारे देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए बेहद सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है और पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है कि वो इसे सदा याद रखेगा। इससे पहले की लड़ाइयों में भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर विजय प्राप्त की थी। भारतीय सेना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सेनाएं हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें और पूरे देश के लोगों को भारतीय सेनाओं पर गर्व है। इनेलो पार्टी ऐसे मौके पर भारत सरकार के निर्णयों के साथ है।

उन्होंने सूचना देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों के चलते हमने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह (पूर्व एचसीएस) के निर्देश अनुसार सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को आगे स्थिति बहाल होने तक स्थगित कर दिया है। आगे जैसे ही हालात सामान्य होंगे तो इनेलो पार्टी दोबारा से लोगों के हकों के लिए लड़ाई लडऩी जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed