वार्ड 10: भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह के समर्थन में उतरे विधायक सतीश फागना

City24news/संजय शर्मा
फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने अपने साथियों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाते हुए डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह का लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। भागवान सिंह ने जनसंपर्क अभियान के दौरान डबुआ काॅलोनी में जगह-जगह सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक सतीश साधना ने कहा कि देश में भाजपा प्रदेश में भी भाजपा और अब फरीदाबाद शहर नगर निगम में भी भाजपा ही जीतेगी और इस तरह से ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार को और आगे ले जाएगी आप सभी भगवान सिंह को पार्षद बनाकर सदन में भेजें विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी।