जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विनोद नागर

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। 

जिसमें तिगांव निवासी विनोद नागर को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विनोद नागर ने अपनी नियुक्ति पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ अजित सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *