मुख्य मार्ग से गुढा तथा कनीना से गाहडा संपर्क सडक टूटने से ग्रामीण परेशान

-ग्रामीणों तथा वाहन चालकों ने की स्पेशल रिपेयर की मांग
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | महेंद्रगढ-कनीना स्टेट हाइवे नम्बर 24 से गुढा गांव को लिंक करने वाला रोड जगह-जगह से टूट चुका है जिससे सडक हादसों का अंदेशा बना हुआ है वहीं ग्रामीण तथा वाहन चालक परेशान है। वाहनों की बढती संख्या के चलते इस मार्ग के 18 चैडा करने की आवश्यक्ता हो गई है। इसी प्रकार महेंद्रगड जिले के सीमावर्ती गांव गाहड़ा से कनीना को जाने वाला सडक मार्ग जगह-जगह से टूट चुका है जिससे यात्रियों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार चेलावास से ककराला, ढाणा से मोडी लिंक मार्ग भी खंडित हो गए हैं। इस बारे में बव्वा निवासी सुरेंद्र सिंह यादव,सुरेश कुमार,सौरभ यादव,राजीव यादव, राजेश, पूर्व उप सरपंच रामौतार यादव, सत्यवीर जांगडा रामबास, संतोष नम्बरदार,ईश्वर सिंह पूर्व सरंपच ने बताया कि गाहड़ा महेंद्रगढ जिले का अंतिम छौर का गांव है जबकि साथ लगता बव्वा रेवाड़ी जिले का गांव है। दोनों जिलों के दर्जनभर गावों को जोडने का सुगम मार्ग है, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते है कनीना से गाहडा होते हुए ये मार्ग झज्जर, रोहतक, पानीपत व चण्डीगढ जाने वाले यात्रियों के लिए भी छोटा मार्ग है। क्षतिग्रस्त हो चुके इस संपर्क मार्ग पर बीते समय अनेक दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। इसी प्रकार महेंद्रगढ-कनीना सडक मार्ग से गुढा लिंक मार्ग भी पिछले समय से टूटा हुआ है। कनीना में रेवाडी-बीकानेर रेल लाईन पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते इस रोड से दिनरात हलके व भारी वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने टूटे रोड को ठीक करने की मांग की है। प्रशासन इन सडक मार्गों को दुरूस्त करने की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बढते यातायात दबाव को देखते हुए मार्ग को चैड़ा कर नवीनीकरण की मांग की है।