कांग्रेस में शामिल हो गए वासदेव अरोड़ा और गोल्डी बरेजा

0

समाचार गेट/ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद में स्थानीय नेता भी अब अपना राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए अपने के लिए उपयुक्त दुर्ग तलाशने लगे हैं। सेक्टर-10 में मार्केट के प्रधान वासदेव अरोड़ा और सेक्टर-सात से पार्षद का चुनाव लड़ 5500 वोट ले चुके गोल्डी बरेजा को कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस में शामिल कर लिया है। अभी तक वासदेव अरोड़ा और गोल्डी बरेजा भाजपा में थे।

गोल्डी बरेजा के भाजपा में राजनीतिक संरक्षक और पालक-पोषक विधायक नरेंद्र गुप्ता थे। वासदेव अरोड़ा 2017 में धनेश अदलखा के खिलाफ नगर निगम चुनाव हार चुके हैं। तब वासदेव अरोड़ा ने तत्कालीन उद्योग मंत्री विपुल गोयल के खास समर्थकों की मदद से चुनाव लड़ा था। गोल्डी बरेजा का कांग्रेस में जाना इसलिए तय था कि कृष्णपाल गुर्जर ने पिछले दिनों पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया को भाजपा में शामिल कर लिया था। वासदेव अरोड़ा को एक बार नगर निगम चुनाव में जीत का सपना पूरा करना है, इसलिए उन्होंने सोचा होगा कि धनेश के भाजपा में रहते हुए उन्हें सेक्टर- नौ-दस के वार्ड से टिकट मिलना मुश्किल है। इसलिए उन्होंने भी अपना सुरक्षित दुर्ग कांग्रेस चुन लिया है। हालांकि पांच मई तक वासदेव अरोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके जन्म दिन की बधाई के अखबारों में विज्ञापन दे रहे थे। जानकार बता रहे हैं कि वासदेव अरोड़ा का चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह से राजनीतिक सूत बैठ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *