यूपी सरकार ने गुड़गाँव- नूँह- फ़रीदाबाद पलवल ज़िलों का नहरी पानी रोका

0

City24news/अनिल मोहनीया
नूंह | यूपी सरकार ने गुड़गाँव- नूँह- फ़रीदाबाद पलवल ज़िलों का नहरी पानी रोका, लोग त्रस्त मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव से मिले आफताब अहमद, गुड़गांव कैनाल में पानी छोड़ने को कहा नूंह विधायक व कॉंग्रेस विधायक दल हरियाणा के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव आर के खुल्लर आईएएस से हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ में बैठक की जिसमें गुड़गांव कैनाल में तत्काल प्रभाव से पानी छोड़ने की मांग विधायक ने उठाई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नूँह, पलवल, गुड़गाँव, फ़रीदाबाद ज़िलों का नहरी पानी रोक दिया है, जिससे इन ज़िलों के लोग त्रस्त नज़र आ रहे हैं। प्रधान मुख्य सचिव आर के खुल्लर आईएएस के दफ़्तर में ही विधायक आफताब अहमद ने देवेन्द्र सिंह आईएएस, सिंचाई सलाहाकार मुख्यमंत्री, पंकज अग्रवाल आईएएस मुख्य सचिव सिंचाई विभाग, वीरेंद्र सिंह ई आई सी सिंचाई विभाग से भी बैठक की। इस दौरान विधायक ने एक लिखित माँग पत्र भी मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव को सौंपा है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है एसे में नूंह- फरीदाबाद- पलवल जिलों में पानी आपूर्ति को रोकना सरासर ग़लत है। ये बेहद गंभीर मामला है जिससे किसानों के साथ साथ ग्रामीण भी प्रभावित हो रहे हैं। कॉंग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने कहा कि उनसे नूंह जिले के किसानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर गुहार लगाई है कि सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति नहीं हो रही है क्योंकि विभाग ने नहर में पानी छोड़ना बीते चार दिनों से बंद कर रखा है जिससे उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है, मुख्यत नूँह- पलवल- फ़रीदाबाद- गुड़गाँव ज़िले प्रभावित हुए है, इसके अलावा ये नहरी पानी राजस्थान के कुछ ज़िलों की भी प्यास बुझाता था, लेकिन अब राजस्थान के लोग भी तंग हो गए हैं। विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों से कहा कि बिना नहरी पानी नूंह जिले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म लू और उच्च तापमान के कारण पानी की मांग वैसे ही पूरे हरियाणा में बढ़ गई है लेकिन आपूर्ति बढ़ाने के बजाय उसे रोक देना सरासर ग़लत और अमानवीय है जिसके कारण ना केवल इंसानों को ब्लकि जानवरों व पक्षियों को भी प्रभावित होना पड़ रहा है। विधायक आफताब अहमद ने जोर देकर तत्काल प्रभाव से पानी नहरों में छोड़ने के लिए कहा है। गाँवों में तालाबों को पानी से भरने के लिए भी विधायक ने कहा है ताकि ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में परेशानी ना पेश आये। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नहरों में पानी आपूर्ति चालू कर दी जायगी और तालाबों को भी पानी से भरा जाना तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *