अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ाई
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सिटी थाना अंतर्गत गांव उन्हाणी से बाइक चोरी हो गई। इस बारे में महिला सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रात्रि के समय अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। सुबह होने पर देखा तो बाइक गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर पर बाइक की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के विरूद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।