मजदूरों की काॅपी बहाल करने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने ली राहत की सांस

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों की काॅपी बहाल होने के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने राहत महसूस की है। इस बारे में भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव शिव कुमार सेहलग ने कहा कि 22 जनवरी को हरियाणा की सरकार व कल्याण बोर्ड द्वारा 50 हजार मजदूरों का पंजीकरण रदद कर दिया गया था, जिसे लेकर भवन निर्माण कामगार यूनियन ने प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर विरोध प्रदर्शन कर पंजीकरण बहाल करने की मांग की थी। सरकार ने मजदूरों का पंजीकरण बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने कहा की हरियाणा में करीब 20 लाख भवन निर्माण मजदूर हैं, जिनमें से 10 लाख मजदूर ही पंजीकृत हैं। पंजीकरण करवाने के लिए मजदूरों को सीएससी केंद्रों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। सीएससी केंद्र संचालक मजदूरों को लूट रहे हैं। पंजीकृत भवन निर्माण मजदूरों के 90 दिन की वेरिफिकेशन का अधिकार सीएससी की बजाय मजदूर यूनियनों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कामगार यूनियन सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड रदद किए जाएं।