केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के जन्मदिवस पर दिया बधाई संदेश

0

oplus_0

 रामविलास शर्मा ने हवन यज्ञ में सपरिवार डाली वैश्विक शांति के लिए आहुति 
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के 75 में जन्मदिवस के मौके पर शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर प्रोफेसर शर्मा को बधाई संदेश दिया | दूसरी ओर प्रोफेसर शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने महेंद्रगढ़ स्थित आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में से परिवार हिस्सा लिया और वैश्विक शांति के लिए आहुति डाली। उन्होंने कहा कि “हवन यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, ग्रहों की शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

हवन यज्ञ में प्रो. शर्मा के साथ उनकी पत्नी बिमला शर्मा, पुत्र गौतम शर्मा, पुत्री डॉक्टर आशा शर्मा ,उर्मिला शर्मा, नवीन शर्मा, रूद्र शर्मा सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर केक काटा और हवन में भाग लिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, परिवहन मंत्री अनिल विज, जेल मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सहित देशभर के नेताओं एवं संतों ने उन्हें दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बॉक्स न्यूज़

 समर्थकों ने अपने अंदाज में मनाया जन्मदिन

पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा का जन्मदिन उनके समर्थकों ने विभिन्न अंदाज में मनाया। पौधारोपण कर कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो कहीं गायों की सेवा की गई | इस मौके पर जिला पार्षद प्रमुख डॉ राकेश कुमार, देवेंद्र यादव खातोद, कमलेश वशिष्ठ, अनु प्रधान, सुनील कुमार नंबरदार, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, अमित मिश्रा, डॉक्टर रविंद्र शर्मा, बुद्धि प्रकाश, दलीप सिंह, मनोज मोदी, अभिलाष जांगड़ा सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:

कनीना – प्रोफेसर रामविलास शर्मा के जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश देते क्षेत्र के प्रबुद्ध जन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed