वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान के तहत “गरीबों का हक़, गरीबों को मिले” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

-कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे मुख्य अतिथि, भाजपा के कई दिग्गज भी हुए शामिल
-पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय “पंच कमल ” में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बृहस्पतिवार को वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान के तहत “गरीबों का हक़, गरीबों को मिले” उद्देश्य के साथ आयोजित हरियाणा प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक का पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय “पंच कमल” में आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे तथा अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने की व विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा रहे।
बैठक के संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रशासक हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक रहे। बैठक का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों के सुव्यवस्थित उपयोग एवं पारदर्शिता हेतु भाजपा का यह अभियान जनहित में एक सार्थक कदम है। अब गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को ही मिलेगा। वक्फ कानून से सबसे ज्यादा फायदा गरीब मुस्लिम भाई-बहनों को ही होगा।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य वक़्फ़ बोर्ड के कामों में पारदर्शिता लाने के लिए किए गए प्रावधानों को लोगों तक पहुंचाना और बताना कि इनसे उनकी आय बढ़ेगी जो कि मुस्लिम गरीबों के कल्याण के लिए खर्च की जाएगी और यह बताना कि इन प्रावधानों से वक़्फ़ बोर्डों या वक़्फ़ की गई जायदादों के अस्तित्व पर कोई आंच नहीं आएगी।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने भी वक्फ़ संशोधन बिल को वक्फ़ बोर्ड व मुस्लिम समाज के गरीबों के हित में बताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।
ज़ाकिर हुसैन ने भी वक्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को मुस्लिम लोगों तक ले जाकर इसके फायदे बताने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये संशोधन वक्फ़ बोर्ड व गरीब मुस्लिमों के हित में है।
मुस्लिम समाज की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली जी का पगड़ी बाँधकर और फणींद्रनाथ शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
*बैठक में कौन-कौन हुए शामिल हुए:*
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, विधायक कालका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश महामंत्री, बंतो कटारिया, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आज़ाद मौहम्मद, जिला प्रमुख व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जान मौहम्मद, पुन्हाना से पूर्व प्रत्याशी हाजी ऐजाज काटपुरी, मेराज साबरी, रफाकत अली, सिकंदर सलमानी, शादाब अली नक़वी आदि।