‘दो बूंद हर बार-पोलियो पर जीत रहे बरकरार…’

0

City24news@ अनिल मोहनियां

नूंह | उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2024 का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया जा रहा है, जिसमें 3 मार्च 2024 को बूथ पर तथा 4 एवं 5 मार्च 2024 को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सघन पोलियो अभियान के तहत पूरे जिला को कवर किया जाए तथा एक भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से  नूंह जिला मुख्यालय सहित पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका, एवं तावडू़ में विद्यार्थियों द्वारा पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी।  उपायुक्त ने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु  0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 401 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जिसके लिए 1082 पालियो बूथ पर 265 सुपरवाइजर टीम तथा 3 हजार 825 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 5 साल तक के बच्चों को 3 मार्च के दिन अपने नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं व अभियान को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *