नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में नल-टेप चोरी के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार।
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह जिले के नल्हड़ में स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज के वार्ड में लगे सौचालयों से स्टील की पानी की टूटियों, वाल्व और अन्य फिटिंग्स की चोरी मामलें में थाना सदर नूंह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जूनियर इंजीनियर ज्ञानचंद ने 30 जनवरी को पुलिस चौकी नल्हेड़ में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल के तृतीय तल पर स्थित वार्ड के शौचालयों की जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 25 स्टील की टूटियां गायब हैं, जिन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। इसके आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस जांच के दौरान 31 जनवरी को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आसरमान उर्फ धनिया पुत्र अब्दुल सुभान निवासी खेडला थाना शहर नूंह ओर पंकज पुत्र कैलाश चंद निवासी वार्ड नंबर 12 नजदीक पटेल वाटिका नूंह थाना शहर नूंह की रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद की, जिसमें कुल 12 नग शामिल थे, 5 टूटियां, 3 बड़े वाल्व, 3 छोटे वाल्व और 1 लिंक वाल्व। इसके अतिरिक्त चोरी में इस्तेमाल किए गए दो प्लास भी बरामद किए गए।
