सामाजिक और शैक्षिक संस्था दयाल फाउंडेशन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न 

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल। दयाल पुस्तकालय के प्रांगण में सामाजिक और शैक्षिक संस्था दयाल फाउंडेशन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ । सर्वप्रथम दयाल फाउंडेशन कार्यकारिणी ने पिछले कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल हंस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दयाल फाउंडेशन की स्थापना हमारे प्रेरणा स्रोत स्व. दयाचंद हलवाई जी की पुण्य स्मृति में वर्ष 2020 में की गई। इस संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना, लोक संस्कृति को बढ़ावा देना, नवयुवकों को स्काउट एंड गाइड्स जैसी संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षित करना, गीत संगीत और साहित्य में रुचि जागृत करना आदि निर्धारित किया गया। संस्था के माध्यम से दयाल पुस्तकालय की नींव रखी गई, जिसमें विद्यार्थी सैकड़ों पुस्तकों का निशुल्क वाचन कर सकते हैं। खंड होडल के सरकारी विद्यालयों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। कार्यकारिणी का यह कार्यकाल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पूर्णत: सफल रहा है। सफलता के लिए हम अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हैं।

इसके पश्चात कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा प्रस्तुत किया और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। संस्कृत प्रवक्ता योगेश सोरोत, हिंदी प्रवक्ता विष्णु गौड़, चेयरमैन, एचजीएम ज्ञानचंद सोरोत और संस्कृत शिक्षक अनुज चौहान के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से पुनः प्रभुदयाल हंस को संस्था का प्रधान, मास्टर गोपाल चंदेल, मास्टर सावंत कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मैमवती, सह कोषाध्यक्ष मास्टर सुंदरलाल, महासचिव राजकुमार, सहसचिव शैलेश कुमार, चेतराम, कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, विशिष्ट सदस्य मास्टर खेमचंद, ओमवीर सिंह, तरुण मोहनिया,धर्मवीर बघेल को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह पर विचार विमर्श किया गया। आगामी 18 अगस्त 2024 को प्रतिभा सम्मान समारोह निश्चित किया गया और संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी प्रदान करने के बाद सभा विसर्जित की गई। इस अवसर पर ज्ञानचंद सोरोत, नवीन शर्मा, नवीन चौहान, लक्ष्य हंस, शिवम,

सिद्धांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *