महर्षि वाल्मिकी व आचार्य श्री 108 विद्यासागर के अवतरण दिवस पर किया पौधारोपण।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | महर्षि वाल्मिकी व आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी मुनिराज के 79 वाँ अवतरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण को शुद्ध निर्मल करने की भावना के साथ व बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि उत्पन्न करने को लेकर बच्चों के साथ प्राचीन शिव मंदिर अस्थल पर नगीना में पौधारोपण किया गया। सर्व जातीय सेवा के उपाध्यक्ष रजत जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शरद पूर्णिमा पर महर्षि वाल्मिकी व आचार्य श्री 108 विद्यासागर मुनिराज का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। महर्षि वाल्मिकी व आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी मुनिराज ने प्राणी मात्र के आत्म कल्याण के लिए अहिंसा का प्रचार प्रसार किया। ताकि संपूर्ण विश्व में अहिंसा के पथ पर चलकर सच्ची शांति की स्थापना हो सके। और प्रत्येक प्राणी मात्र अपना आत्म कल्याण कर सके। महर्षि वाल्मिकी जी ने जनकल्याण के लिए रामायण ग्रन्थ की रचना की । इस अवसर रोहित उर्फ मोनू शर्मा , शुभ,जैन,युवराज सैनी , सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।