छात्र-छात्रा का दिल्ली पुलिस में एसआई पद पर चयन होने पर नगर वासियों ने जताई खुशी
-कनीना के वार्ड आठ की वैशाली व वार्ड 10 के सचिन ने प्राप्त की सफलता
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | दिल्ली पुलिस भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद कनीना नगर में खुशी व्याप्त है। इस भर्ती में कनीना के दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है। जिस लेकर नगर में उत्साह दिखाई दे रहा है। दोनों प्रत्याशियों का कनीना नगर पालिका की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा व पार्षदों ने सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में युवाओं का चयन सब-इंस्पेक्टर पर हुआ है। इस उपलब्धि पर डॉ. रिम्पी लोढ़ा, पार्षदों व बाबा लालगिरी आश्रम पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेटकर परिजनों के साथ खुशी जताई है। जगमाल बोहरा, पंकज सिंह ने भी दोनों चयनित बच्चों के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस में चयनित होने वाली वार्ड नम्बर आठ निवासी छात्रा वैशाली तथा वार्ड 10 निवासी सचिन शामिल हैं। डाॅ रिम्पी लोढ़ा ने कहा कि पढाई से उन्नति के द्वार खुलते हैं। विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ पढाई करनी चाहिए। इस मौके पर विनोद कुमार, प्रमोद, कुमार, होशियार सिंह, नितेष गुप्ता, मनोनीत पार्षद नीलम कुमारी, पवन मिस्त्री, मनफूल सिंह आर्य, विनय एडवोकेट, सतीश कुमार सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
कनीना-दिल्ली पुलिस में बतौर एसआई चयनित होने पर वैशाली को सम्मानित करती नपा चेयरपर्सन व अन्य।
