आज अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मेरठ में “डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम” की पुण्यतिथि पर *”कलाम को सलाम”* कार्यक्रम का होगा आयोजन 

0

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन सहित कई दर्जन भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | 25 जुलाई मिसाईल मैन व भारत के पूर्व राष्ट्रपति “डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम” की पुण्यतिथि के अवसर पर *”कलाम को सलाम”* एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तरप्रदेश के द्वारा जनपद मेरठ में आज शाम 4 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बॉस प्रेक्षाग्रह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। 

  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी व सांसद दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा शाहनवाज हुसैन, दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक, सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, अमित वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, शिव कुमार राणा, जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ, विवेक रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ आदि के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक कुंवर बासित अली, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed