पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सामाजिक संगठन ने गुढा में किया पौधा वितरण
-महेंद्रगढ़ जिले में 45 लाख पौधे वितरण का रखा गया लक्ष्य
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बुधवार को सामाजिक संगठन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे वितरित किए। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस समारोह में जनशक्ति विकास संगठन की ओर से रंग-बिरंगे फूलों के पौधे फ्री वितरित किए गए।संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि महेंद्रगढ जिले को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए करीब 45 लाख फूलदार पौधे निशुल्क वितरित करने की योजना तैयार की गई है। जिसकी शुरुआत बुधवार को गुढा गांव से कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी संगठन की ओर से 25 प्रजाति के पेड़-पौधे बडी संख्या में निशुल्क बांटे गए थे। जिनमें कासमास,स्वीट विलियम, गजानिया,आइस,पिटूनिया, फ्लेक्स,केन्डुला,गेंदा जीआरटू ,जगराता,पोपी,कैंडीटफ्ट शामिल थे।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष भी यह कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जिसका निशुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। दीपक वशिष्ठ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, सरकारी व अर्ध सरकारी संस्था उनकी नर्सरी से पौधे लेकर उनकी देखभाल करने की पूर्ण जिम्मेदारी के साथ लगा सकती है। पर्यावरण संरक्षण व सुंदरता को बढावा देने के लिए ग्रामीण देखभाल करने सहित पौधे लगा सकते हैं। इस मौके पर आंगनवाडी सुपरवाइजर मनीषा यादव, आंगनबाड़ी वर्कर अनिता, सीएचओ लोकेश,एएनएम सविता, राजेश सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
कनीना-गुढा में आयोजित समारोह में हिस्सा लेते सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व आंगनवाडी कार्यकर्ता।
