नैतिक मूल्यों को बढावा देने के लिए कर्मचारी हो रहे कर्मयोगी हरियाणा मिशन से प्रशिक्षित

0

City24news/सुनील दीक्षित

कनीना| राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में पिछले समय संचालित की गई महत्वाकांक्षी परियोजना कर्मयोगी हरियाणा के तहत  अधिकारियों व कर्मचारियों को नैतिकता के प्रति प्रशिक्षण दिया गया।  इसका संचालन हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुरूग्राम के दिशा निर्देश अनुसार किया गया। राजकीय कर्मचारियों में मूल्य व सदाचार की भावना विकसित करने के उद्देशय से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के नेतृत्व में कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। पिछले वर्ष से शुरू किए गए इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मयोगी हरियाणा का प्रशिक्षण ग्रहण करने उपरांत उन्हें ऑनलाईन सर्टिफिकेट प्रदान की गई। ज्ञानसिंह व मनोज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है, इससे प्रत्येक कर्मचारी में सदाचार की भावना व आपसी विश्वास की भावना प्रबल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *