कानून एवं व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अपराधियों पर लगाम लगाई जाएगी

0

Oplus_0

नए सिटी थाना अध्यक्ष ने अपराधियों को दी चेतावनी

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से और अधिक सर्तकता बरती जाएगी। ये विचार कनीना सिटी थाना इंचार्ज रवि मेहरा ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए।  विदित रहे कि इनसे पूर्व यहां पर निरीक्षक सुधीर कुमार थाना इंजार्च थे जिनका महेंद्रगढ़ में स्थानांतरण हो गया। निरीक्षक सुधीर कुमार की रवानगी तथा रवि मेहरा के कार्यभार ग्रहण करने पर टी-पार्टी आयोजन भी किया गया | निरीक्षक सुधीर कुमार के स्थान पर महेंद्रगढ़ से बदली होकर आए थाना इंचार्ज रवि मेहरा ने कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जायेगा वहीं शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगें। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के सभी लॉयर पास पुलिस कर्मचारियों को बीएनएस का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बीएनएस के अंतर्गत हत्या,डकैती,लूट, रेप, छेडखानी, धोखाधडी जैसी धाराओं में तब्दीली हुई है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस कर्मियों को बुकलेट उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *