पंचकुला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा-यात्रा

0

-भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन भी हुए प्रमुख रूप से शामिल 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, अपने वीर जवानों के जज्बे और हौंसले को सलाम करने के लिए मंगलवार को पंचकुला में यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, चेयरमैनों, वरिष्ठ समाजसेवियों , भाजपा नेताओं ने ”तिरंगा यात्रा” निकाली। 

   इसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली उपस्थित रहे । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक भी ”तिरंगा यात्रा” में शामिल हुए।

 हर भारतीय के दिल में तिरंगे का मान और देशभक्ति की भावना को ओर प्रबल करने का ये अवसर गर्व और सम्मान से भरा रहा।

   तिरंगा यात्रा का प्रमुख उद्देश्य एक यात्रा राष्ट्रभक्ति के नाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *