रेवाड़ी विधानसभा में तिरंगा यात्रा आज

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी विधानसभा की तिरंगा यात्रा सोमवार को सुबह 9:30 बजे युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष डा० वन्दना पोपली और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह यात्रा अग्रसेन चौक से शुरू होकर मोती चौक होते हुए झज्जर चौक पहुंचेगी। ये यात्रा देश भक्ति के गीतों के साथ शुरू होगी। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना है। लोगों में देशभक्ति की भावना व जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में लोग हाथो में तिरंगा ले कर शहर के बाजार से गुजरेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले की तीनो विधानसभा में यह यात्रा निकली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *