टिपरचंद शर्मा ने महिला शक्ति को पगड़ी पहनाकार किया स्वागत

0

बल्लबगढ़। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बल्लभगढ़ विधानसभा में नारी शक्ति द्वारा बाइक एवं पदयात्रा रैली निकालकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए जयकारों के साथ रेली में भाग लिया।

इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने रैली में भाग लेने वाली महिला शक्ति को पगड़ी पहनाकार उनका स्वागत किया और यात्रा को रवाना किया। 

इस अवसर पर बल्लभगढ़ शक्ति वंदन कार्यक्रम के संयोजक संजय शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष फरीदाबाद गोपाल शर्मा, बल्लभगढ़ मंडल के अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ आदर्श नगर मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, मुजेसर मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग ग्रीवेंस कमेटी की सदस्य गायत्री देवी, रोहतक लोकसभा की सह प्रभारी सुभलेश मालिक के अलावा राकेश गुर्जर, नवीन चेची ,संजीव बैंसला, सतवीर शर्मा ,संजय शर्मा महामंत्री, प्रेम मदान, बबली प्रधान ,विनोद गोस्वामी,पीएल शर्मा,शिवप्रसाद,अंबिका शर्मा ,पुष्पा शर्मा , सीमा ,ज्योति कपूर,सुदर्शन,मीनू भाटी ,आरती, महेंद्र तेवतिया सहित सैकड़ो की संख्या में महिला शक्ति मौजूद रही। यह यात्रा अंबेडकर चौक बल्लभगढ़ से शुरू होकर चावला कॉलोनी शिव मंदिर स्थित पूर्व में नियर रही अनीता गोस्वामी के कार्यालय पर संपन्न हुई।

भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारी को मद्देनजर महिला मोर्चा ने यह रैली निकाली है ,जिसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *