मुख्यमंत्री की विजय संकल्प रैली में विधानसभा से पहुंचेंगे हजारों लोग: ज़ाकिर हुसैन

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मेवात की पावन धरती पर पधार रहे हैं। वे तावड़ू की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने अपने नूँह निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कल होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा सभी कार्यकरताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी। 

   चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि लोगों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मेवात आगमन को लेकर भारी जोश व उत्साह है। नूँह विधानसभा से हजारों लोग विजय संकल्प रैली में पहुंचकर नायब सिंह सैनी का स्वागत करेंगे। शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियाँ बाँटी गई हैं। 

  उन्होंने कहा कि रमज़ान के मुबारक महीने में नायब सिंह सैनी मेवातियों के बीच आ रहे हैं। नायब सैनी जमीन से जुड़े हुए भाजपा के बहुत कर्मठ, मिलनसार व ईमानदार कार्यकर्ता हैं। वे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख को समझते हैं। वे 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते पूरे प्रदेश का समान विकास होगा। उनका भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव है। 

ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात क्षेत्र का तेजी से विकास किया है। उन्होंने बड़ी बड़ी परियोजनाएँ क्षेत्र को दी हैं। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनहित के लिए गए प्रयासों की विपक्ष के लोग भी तारीफें कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके पदचिन्हों पर चलकर मेवात क्षेत्र का ओर तीव्र गति से विकास करेंगे और इंशा अल्लाह भविष्य में नूंह जिला विकास के मामले में देश में अव्वल नंबर पर होगा। 

 ज़ाकिर हुसैन ने लोगों से अपील की कि तावड़ू अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और मुख्यमंत्री का स्वागत करें। 

  इस अवसर पर भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की भी बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *