सत्य साईं संजीवनी में तीस हजार बच्चों को मिला जीवनदान

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल

पलवल| देश में मानव सेवा को समर्पित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने 30,000 पूर्णतः निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा एवं कैथ इंटरवेंसन पूरे करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल ने जुलाई 2012 से अप्रैल 2024 तक देश के विभिन्न प्रान्तों के नवजात शिशु से लेकर किशोर अवस्था के के बच्चों का सफल उपचार कर उनका जीवन बचाने का काम किया है।

भगवान श्री सत्य साईं बाबा की प्रेरणा से देश के रायपुर (छत्तीसगढ़ ), पलवल (हरयाणा) एवं नवी मुंबई में संचालित श्रीसत्य साईं संजीवानी हॉस्पिटल स्थापित किया गया। जिसमें 23 नवंबर 2012 को नया रायपुर छत्तीसगढ़ में पहला संजीवनी केंद्र खोला गया। वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ. संपत कुमार द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ़ की बालिका कीर्ति वर्मा का एएसडी बंद करने वाला पहला सर्जरी किया गया। आजमगढ़, उत्तर प्रदेश की 7 वर्षीय सोनाली विश्वकर्मा को जीवन का उपहार नामक सम्मान से सम्मनित किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ सी श्रीनिवास की मौजूदगी में सम्मनित किया गया। इसी तरह पलवल में भी कार्यक्रम का आयोजन कर हॉस्पिटल में उपचार करा चुके बाल बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मौजूद चेयरमेन डॉ सी श्रीनिवास ने कहा कि संजीवनी अस्पताल द्वारा 30,000 निःशुल्क हार्ट सर्जरी उनके लिए बेहद गौरव की बात है, कैश काउंटर विहीन अस्पताल की सत्य साईं संजीवनी टीम ने हजारों बाल जीवन को बचाकर मानवता की मिशाल कायम की है।उन्होंने इस अद्भुत उपलब्धि का श्रेय श्री सत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के ट्रस्टियों, श्री सत्य साईं संजीवनी परिवार के समस्त सदस्यों व सबसे महत्वपूर्ण रूप से उन मरीजों के माता-पिता को दिया, जो ट्रस्ट के संजीवनी अस्पतालों में अटूट आस्था और विश्वास के साथ आकर उन्होंने अपने बच्चे का इलाज कराया। 

 डॉ.श्रीनिवास ने यह भी कहा सुदूर इलाकों में पहुँच कर असहाय व जरुरतमन्द लोगों की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उद्देश्य पूर्ण करने के लिए संजीवनी परिवार के सदस्यों को और अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *