फिरोजपुर झिरका विधानसभा में होगा बदलाव : नसीम अहमद

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व विधायक नसीम अहमद ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा पार्टी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेसी विधायक की कार्यशैली से जनता पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने कभी फिरोजपुर झिरका के विकास की अवाज को नहीं उठाया। वह लोगों से अभ्रद व्यवहार करते रहे। उनको जनता पर पूरा भरोसा है कि आगामी 5 अक्टूबर को भाजपा को समर्थन देंगे। विधायक मामन खान ने सिर्फ अपने ठेकेदारी के सवाल विधानसभा में उठाए। लेकिन उनका मकसद क्षेत्र का विकास कराना है। भाजपा ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा के लिए 263 करोड़ की लागत से 80 गांवों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने फिरोजपुर झिरका में अस्पताल बनवाई। तिगांव में पीएचसी का विकास कराया। उन्होंने कहा कि नूंह जिला में भाजपा ने बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। उनको जनता पर पूरा विश्वास है कि आज यहां की जनता मन बना चुकी है कि वह कांग्रेस को हटाकर भाजपा को जिताने का कार्य करेगी। कांग्रेस के कार्यकाल की सभी को याद है जब युवाओं को नौकरी के लिए मोटी रकम देनी पड़ती थी। आज प्रदेश के साथ जिले के नौजवान अपने दम पर नौकरी पाकर खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है। जनता को आज थानों चौकियों में दलालों से मुक्ति दी है। कांग्रेस कार्यकाल में जनता थानों चौकियों के चक्कर काटने को मजबूर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *