कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से आम जनता के काम हो रहा है प्रभावित, नहीं हो रहा कोई समाधान

0

कम्प्यूटर ऑपरेटरो की मांग पक्का करके समाजिक सुरक्षा दे और कच्ची भर्ती बंद करे सरकार
City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल | पिछले एक सप्ताह से एकल खिड़की परिसरों में काम कर रहे कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर चल रहें हैं। जिससे उपमंडल के आम नागरिकों का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और सरकार मामले को सुलझाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल की वजह से सम्पत्ति की रजिस्ट्री, इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ियों की आर्सी साहित जनता के तमाम कार्य रुके हुए है ओर जनता बेहाल है लेकि लगता है सरकार को कोई मलाल नही है। हड़ताल के कारण सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है और जनता के भी करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन रुके हुए है कोई काम नहीं हो रहा है। उपमंडल के लोग लघु सचिवालय में स्थित एकल खिड़की परिसर में आने के बाद इंतजार कर लौट जाते हैं। लोगों की शिकायतों के बाद उपमंडल प्रशासन अधिकारी रणबीर सिंह लोहान ने एकल खिड़की कार्यालय का निरीक्षण किया तो उन्हें भी कार्यालय बंद मिला।

सर्व कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना है क सरकार को पहल करके कंप्यूटर आपरेटर कर्मचारियों से बात करनी चाहिए। उनके समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। हड़ताल को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अस्थाई भर्तीयों और  हरियाणा कौशल रोजगार निगम के नाम पर सरकार युवाओं का शोषण कर रही है। जिन कार्यों के लिए सरकार कच्चे कर्मचारीयों को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देती है उन्हीं कार्यों को पक्के कर्मचारी 70 से 80 हजार के महीने में करते है। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारीयो व कंप्यूटर ऑपरेटर को पक्का करके उनका शोषण बंद करें और उनकी सभी जायज मांगों को माने ताकि कर्मचारी वापस  काम पर आए और जनता के रुकें हुए काम पूरे हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *