महिला प्रवक्ताओं से छेड़छाड़ के आरोप में महिला आयोग ने कराया प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

0

कार्यालय में बुलाकर करता था गलत हरकतें, पहले भी हो चुकी थाने में शिकायत दर्ज, बाज नहीं आ रहा 
City24news/हरिओम भारद्वाज
पलवल। सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने ही कॉलेज की महिला प्रवक्ताओं से अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रवक्ताओं ने मामले की शिकायत महिला आयोग और उच्चतर शिक्षा निदेशक से की। कालेज की तीन महिला प्रवक्ताओं सहित पांच महिलाओं ने की थी शिकायत। महिला आयोग  की शिकायत पर जिला महिला पुलिस थाना में कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राचार्य के खिलाफ पहले भी कच्ची महिला कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ और रेप करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

सरकारी महाविद्यालय की तीन महिला प्रवक्ताओं व लाइब्रेरी इचार्ज और चपरासी मैं महिला आयोग को शिकायत देते हुए बताया की प्राचार्य उनके साथ गलत व्यवहार करता है। एक महिला प्रवक्ता ने बताया की कार्यवाहक प्राचार्य ने बिना किसी काम के उन्हें अपने कार्यालय में बुलवाया और चाय पीने का प्रस्ताव रखा। प्राचार्य ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी और दूसरी महिला प्रवक्ताओं के चरित्र पर टिप्पणी करने लगा। प्राचार्य की उक्त हरकत से महिला प्रवक्ता को प्राचार्य पर शक होने लगा। प्राचार्य की नीयत पर शक होने पर टॉयलेट जाने का बहाना बनाया तो प्राचार्य ने उन्हें अपना शौचालय उसे करने के लिए कहा। महिला प्रवक्ता को शक गहराने पर वह  कार्यालय से बाहर आ गई। महिला प्रवक्ता ने बताया कि प्राचार्य उन पर दबाव बनाने लगा तो वह जैसे तैसे बाहर निकली। 

बताया गया है कि उक्त कार्यवाहक प्राचार्य पर पहले भी कच्ची महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया था। महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाने में की थी लेकिन पुलिस ने उक्त मामले में कोई एक्शन नहीं लिया जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्राचार्य ने महिला कर्मचारी पर दबाव बनाते हुए मामले को रफा दफा कर दिया।

महिला प्रवक्ताओं ने उक्त मामले की शिकायत महिला आयोग और उच्चतर शिक्षा निदेशक से की। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक को मामला दर्ज करने का निर्देश जारी किया महिला आयोग अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद जिला महिला थाना में कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला थाना प्रभारी रेनू शेखावत ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा उचित करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *