बिसरु मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व बूथों का प्रवास पूरा: चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जिले के बिसरू मंडल के मंडल प्रवास कार्यक्रम का सभी शक्ति केंद्रों व बूथों का प्रवास पूरा हो गया है। भाजपा ने बिसरू मंडल में प्रवास की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन को दी है। चौधरी जाहिद हुसैन ने मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर प्रवास कर चुनाव परिणाम 2014,2019 व 2024 लोकसभा व विधानसभा के अनुसार बूथ ग्रेडिंग चेक करना, बूथ अनुसार विचार परिवार की सूची, सोशल मीडिया चलाने वालों की सूची, बूथ पर वरिष्ठ मतदाता सूची, शक्ति केंद्र बैठक बूथ व प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा हार का कारण बताना व जीत के लिए पांच बिंदु तय करना, प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची, बूथ अनुसार की वोटर सूची सहित सभी संघटनात्मक कामों को पूरा कर लिया। बूथो पर प्रवास कर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की चल रही जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने कहा आज कांग्रेस प्रत्याशी गांव गांव जाकर जन यात्रा की दुहाई दे रहे हैं लोगों को कांग्रेस के साथियों से पूछना चाहिए कि जब आपकी सरकार थी तो अपने मेवात के हित में क्या किया आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बगैर पर्ची बगैर खर्ची की नौकरियां जनहित के अनेकों अनेक कार्य किए मेवात में कोई बीजेपी का विधायक ना होते हुए जो विकास कार्य करनाल रोहतक पानीपत अन्य जिलों में जो हो रहे हैं वही कार्य मेवात में भी किए जा रहे हैं चौधरी जाहिद हुसैन ने कहा आने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने सही और महंती कार्यकर्ता को टिकट दिया तो तीनों विधानसभा सीट जीत कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालेंगे इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राजकुमार गर्ग, मंडल अध्यक्ष लेखराज भड़ाना,जिला उपाध्यक्ष सुभाष,सलीम सरपंच, केन्द्र प्रमुख हुसैन दिन बिसरू यादराम परदडी दुलीचंद गुलालता नरेंद्र तिवारी पेमा खेड़ा दौलत राम लोहिगां कला किरण पाल नेवना सुंदर सिरी सिंगलहेडी बलदेव जेवंत जमालगढ़ सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *