उपमंडल प्रशासन की टीम ने पत्रकार टीम को 97 रन से पराजित किया
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना उपमंडल प्रशासन व पत्रकार टीम के बीच शनिवार को फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। खरकड़ा बास के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उपमंडल प्रशासन की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें उन्होंने 20 ओवर की पारी बेहतर तरीके से सुरक्षात्मक खेली। बल्लेबाजी कर रही पत्रकार टीम ने 113 रन बनाए। उसके बाद उपमंडल प्रशासन की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए। उपमंडल प्रशासन की टीम ने पत्रकार टीम को 97 रन की करारी शिकस्त देते हुए पराजित कर दिया। एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने एक ओवर में दो विकेट गिराई जिसके चलते उन्हें बेस्ट आफ बॉलर अवार्ड से नवाजा गया।
