राज्य रग्बी चैंपियनशिप के लिए सोनीपत टीम का हुआ चयन।
-नरेंद्र सिंह मोर के निर्देशन में नांगल कला खेल मैदान पर पर किया गया सोनीपत रग्बी टीम का चयन।
City24News/ओम यादव
सोनीपत | सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोनीपत रग्बी संघ द्वारा नांगल कलां रग्बी ग्राउंड पर आगामी राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों का चयन किया गया। टीम वर्ल्ड रग्बी लेवल 2 और रग्बी इंडिया के कोच तिलक राज एवं पूर्व भारतीय कप्तान विकास खत्री की देखरेख में टीम का चयन किया गया।
सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र सिंह मोर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी साहिल,मोहित तुषीर,विषांक, अमन खत्री,दीपक,लोकेश और सलीम एवं जतिन आदि हैं,जो 7 फरवरी को होने वाली राज्य रग्बी चैंपियनशिप नांगल कला खेल मैदान सोनीपत में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
7 फरवरी को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नांगल कलां खेल मैदान पर टीम को ट्रेनिंग प्रारंभ कर दी गई, जिससे जिले की टीम के खिलाडी आपसी सामंजस्य बिठाकर राज्य प्रतियोगिता में अच्छा खेल प्रदर्शन किया जा सके।
