लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की सुस्ती पड रही आमजन पर भारी

0

-कनीना-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे-24 में जगह-जगह बने गड्ढे दे रहे हादसों को बुलावा
-विधानसभा चुनाव से पूर्व हुआ था सड़क का नवीनीकरण
-रामपुरी डिस्टरीब्यूटरी उन्हाणी के समीप भी रोड की हालत पतली
City24News/सुनील दीक्षित

कनीना | कनीना-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे 24 के जगह-जगह से द्वातिग्रस्त होने के कारण सडक हादसों की संभावना बढती जा रही है। एनएच 152 डी से कनीना होते हुए दिल्ली, झज्जर, बहादुरगढ़ की ओर जाने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जो निर्दोष वाहन चालकों की जान पर भारी पड रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग का नवीनीकरण कार्य विधानसभा चुनाव 2024 से पूर्व हुआ था। जो सीमित समय में ही जर्जर हालत में पहुंच गया। रोड उधड़ने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से इस दिशा में बीते जुलाई-अगस्त माह में प्रयास किए थे जिसके चलते  ठेकेदार  की ओर से कहीं-कहीं पैचवर्क कर दिया था। तत्कालीन जिला उपायुक्त डाॅ विवेक भारती की ओर से वाहन चालकों व ग्रामीणों को रोड सेफ्टी का आश्वासन दिया गया था। बता दें कि कनीना में अटेली सड़क मार्ग पर रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे आरओबी तथा माइनिंग जोन नारनौल की ओर एनएच 152 डी से आने वाले अधिकतम भारी वाहन दिनरात इस मार्ग से गुजरते है। बढते यातायात दबाव के कारण सडक की हालत पतली हो चली है। रामपुरी रजवाहे उन्हाणी के समीप लीकेज साइफन तो महेंद्रगढ़ सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के समीप डोहान नदी के पानी से सडक खंडित हो चुकी है। नांगल मोहनपुर के समीप सडक पर गंदा पानी जमा हो रहा है। गहरे गड्ढे बनने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बन रही है। नांगल मोहनपुर के पूर्व सरपंच शेर सिंह आंटला, रोशन लाल, देगडा जाट के ग्रामीण मुकेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह के अलावा वाहन चालक राजीव यादव, सुभाष चंद, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, सुनील कुमार ने टूटे सड़क मार्गों का जल्द ही नवीनीकरण करने की मांग की है।
बॉक्स न्यूज
नयी सड़क में बरती गई अनियमितता से दुपहिया चालकों की जान जोखिम में

हाल ही में बनाए गए सीहोर-बागोत व गुढा लिंक मार्ग में अनियमितताएं बरतने के चलते सडक मार्ग में लाइनिंग बनी हुई है। जो दुपहिया वाहन चालकों की जान पर भारी पड रही है। नए बनाए गए इन सड़क मार्ग पर बनी वी-आकार लाइन पर दुपहिया वाहन चलने पर असंतुलित हो रहे है। जिनके गिरने का खतरा बहुत अधिक है। चालकों ने ठेकेदार द्वारा बेहतर तरीके से रोड की फिनिशिंग नहीं करने का आरोप लगाया है। जिससे सडक हादसों की संभावना बढ रही है। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भी सडक निर्माण के समय ध्यान न देने पर लापरवाही का आरोप जडा है।
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवल कुमार ने बताया कि कनीना-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग से का सर्वे कर टूटे रोड का पैचवर्क कराया जायगा। सुरक्षित सडक यात्रा के लिए उकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य सड़क मार्गों को भी जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
कनीना-कनीना-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग में बने गढ्ढो का दृष्य तथा उन्हाणी के समीप रामपुरी डिस्टरीब्यूटरी के साइफन के समीप जर्जर सडक का दृष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *