दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सी आर ए कालेज सोनीपत में दो दिवसीय सफल आयोजन हुआ।
City24News/नरवीर यादव
हरियाणा | दो दिवसीय हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य के कुशल नेतृत्व में किया गया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय 13 से 14 दिसंबर तक सी आर ए कालेज सोनीपत में सफल आयोजन किया गया और सभी तकनीकी अधिकारियों को चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई प्रदान की।
चैम्पियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता के इवेंट का शुभारंभ राजू सिंधू एस एच ओ सिटी सोनीपत के द्वारा किया गया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 12 साल आयु वर्ग लडका 80 मीटर हर्डल इवेंट में मकुल पुनिया हिसार ने पहला, हर्षित महेंद्रगढ़ ने दूसरा और साहिल भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 200 मीटर दौड़ में तनिश पानीपत ने पहला,प्रतीक सोनीपत ने दूसरा और युवराज पलवल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ लड़की वर्ग में संस्कृति हिसार ने पहला, दीपांशी करनाल ने दूसरा और नेहा पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
80 मीटर हर्डल इवेंट लड़की वर्ग में सिमरन भिवानी ने पहला,पायल फतेहाबाद ने दूसरा और अवनी महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
60 मीटर दौड़ में लड़की वर्ग में एलीना करनाल ने पहला, प्रतीक्षा फतेहाबाद ने दूसरा और साक्षी महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में तन्वी मलिक पानीपत ने पहला,नेहा पानीपत ने दूसरा और सीजल जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 साल आयु वर्ग लडका में 100 मीटर दौड़ में हर्षित पानीपत ने पहला, हिमांशु सोनीपत ने दूसरा और रूद्र सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
60 मीटर दौड़ में गुरमीत हिसार ने पहला,साहिल भिवानी ने दूसरा और लवप्रीत हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लडका वर्ग रिले रेस में करनाल ने पहला,हिसार ने दूसरा और कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़की वर्ग रिले रेस में भिवानी ने पहला, सिरसा ने दूसरा और फतेहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र मोर चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा और चरण सिंह राठी भीम अवार्डी ए एफ आई कोर्डिनेटर,परवीन कुमार प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच,अंजू बाला प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच,विकास गहलावत सदस्य एथलेटिक्स हरियाणा,राममेहर बूरा सदस्य,अजय सहरावत सदस्य और जगदीप सिंह उर्फ सन्नी पानीपत के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक और पदक विजेता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
