कनीना में नगर वासियों को जल्द मिलेगी उत्पाती बंदरों से निजात
-बृहस्पतिवार को 35 बंदर पकड़े, सैकड़ों कूद रहे फोरी
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना नगर पालिका प्रशासन की ओर से टेंडर वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को 35 बंदर पकडे गए। जिनमें 8 मेल, 12 फीमेल व 15 बच्चे शामिल हैं। बंदर पकड़े जाने का कार्य शुरू होने के बाद सैकड़ों बंदर फोरी कूद रहे हैं। उन्हें पकड़ने की योजना बनाई गई है। पकड़े गए बंदरों को रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में छज्ञेडा जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद नगरवासियों को उत्पात मचाने वाले बंदरों से जल्द ही निजात मिलेगी। नपा चेयरपर्सन नगरपालिका चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा ने बताया कि बंदरों के आतंक से आमजन परेशान था। बच्चे एवं महिलाएं बंदरों का निशाना बन चुकी थी। जिनकी ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए नपा कार्यालय में लगातार दलीलें दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि नपा क्षेत्र में करीब 300-400 बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर कॉल किए गए थे। जिसके खुलने के बाद कार्य आदेश जारी किए थे। इस मौके पर नपा के एमई दिनेश कुमार, जेई राकेश कुमार, लेखाकार मनोज कुमार उपस्थित थे।
कनीना-कनीना में पकड़े गए पिंजरे में बंद बंदर।
