भाजपा की असली पूंजी है कर्मठ कार्यकर्ता: कृष्णपाल गुर्जर

दीपांकर आहूजा बने भाजपा ओल्ड मंडल के उपाध्यक्ष, केंद्रीय राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष का लिया आशीर्वाद
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर आहूजा को ओल्ड फरीदाबाद भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष दीपांकर आहूजा ने आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है और भाजपा की असली पूंजी उनके कार्यकर्ता है, जिस प्रकार से कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित भावना से काम कर रहे है, उसे का ही परिणाम है कि आज भाजपा संगठन देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन कर उभरा है। उन्होंने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष दीपांकर आहूजा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि दीपांकर आहूजा पिछले काफी समय से भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य के रुप में कार्यरत है और चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए बहुत मेहनत की, इसी के चलते उन्हें मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ताकि वह अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर संगठन को और मजबूत कर सके। इस मौके पर भाजपा ओल्ड फरीदाबाद मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपांकर आहूजा ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।